कलानौर , 2 मार्च वरिंद्र बेदी-
कलानौर कस्बे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू अधिनियम 2005 के अंतर्गत 597,700 रुपए की लागत से निर्मित इस पार्क ने शहर में विवाद को जन्म दिया है। जिसके तहत एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि यह पार्क केवल कागजों पर ही है। इस संबंधी जानकारी देते समाजसेवी महकप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि कलानौर में डेरा बाबा नानक मार्ग पर टी प्वाइंट के नजदीक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत 597700 रुपये की लागत से तैयार किए गए पार्क पर खर्च की गई राशि के संबंध में एक सूचना बोर्ड लगा हुआ है।

हालांकि, यह पार्क कहीं भी दिखाई नहीं देता है। दीवार पर बना यह सूचना बोर्ड महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना बोर्ड में ग्राम पंचायत कलानौर, ब्लॉक कलानौर, कार्य का नाम: पार्क, कार्य आईडी 2601009087/भेलदी/9989077322, कार्य प्रारंभ तिथि 20-12-2024, कार्य पूर्ण होने की तिथि 16-04-2025, प्रोजेक्ट का एस्टीमेट 597700 रुपए, मैग्नरेगा स्कीम अधीन लेबर कंपोनेट 312801 रुपए आदि के लिखे होने के अलावा कार्यकारी एजेंसी, ग्राम पंचायत का नाम और संपर्क विवरण तथा कलानौर के बीडीपीओ का उल्लेख किया गया है।

लोगों का कहना है कि लगभग 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पार्क उन्हें कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसकी उच्चस्तर जांच की जाए तथा बताया जाय की अगर यह पार्क का असल में निर्माण हुआ है तो किस स्थान पर हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए बी डी पी ओ कलानौर सुरजीत सिंह ने बताया पार्क निर्माण संबंधी दो कर्मचारियों को पिछले वर्ष सस्बैंड कर दिया गया था।
