बटाला आदर्श तुली/ सुमित नारंग/ चरणदीप बेदी/ चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन /अनमोल शर्मा)
गो सेवा समिति बटाला की ओर से प्रसिद्ध समाजसेवी एवं योग गुरु शक्ति हंlडा तथा साथियों के नेतृत्व में श्री राम तलाई मंदिर में सोमवार रात्रि को होलीका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री राम तलाई मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण महाजन, हरीश अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों सदस्यों के साथ-साथ श्री देवराह बाबा आध्यात्मिक सत्संग महामंडल तथा सैकड़ो की संख्या में होली के रसिक सम्मिलित हुए lरात्रि 8:00 बजे से लेकर 11: 30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में भक्ति के साथ-साथ मस्ती की इतनी लहर चली की श्री राम तलाई मंदिर परिसर में बैठे प्रत्येक श्रद्धालु को ब्रजमंडल की आभा का एहसास होने लगा और नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक झूम उठ।

भजन संध्या की शुरुआत रात्रि ठीक 8:00 बजे श्री देवराहा बाबा आध्यात्मिक सत्संग महामंडल के सीनियर सदस्य रविंदर कुमार ने अपनी मधुर से श्री देवराहा बाबा के महामंत्र तथा श्री हनुमान चालीसा से कीl इसके उपरांत सुरेंद्र जंबा, बलविंदर नीटा ,अंकुश, संजना भाटिया, अंजलि और कोमल ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरते हुए वातावरण को भक्ति मय बना दिया lयुवा गायक कोमल , अंकुश तथा अंजलि द्वारा गाए गए भजन मैंने पायल छनकाई रे ,राधा तेरे नाम की, मैं सब द्वार को छोड़कर पड़ी हूं तेरे द्वार, हे वृषभानु दुलारी मेरी और निहार , तेरे बगैर जिया नहीं जाए, नी मैं नचना मोहन दे नाल आज मेनू नच लेन दे जैसे भजन गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया l भक्ति का रस इतना चढ़ा की प्रत्येक रसिक अपने आप को वृंदावन मे ठाकुर जी तथा श्री राधा रानी जी के श्री चरणों में बैठा महसूस करने लगा lभजनों का यह सिलसिला रात्रि लगभग 10:30 बजे तक चला और उसके उपरांत होलीका दहन किया गया lइस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान का स्मरण करते हुए होलिका की परिक्रमा की lकार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण कियाl

कार्यक्रम के अंत में श्री राम तलाई मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री देवरहा बाबा आध्यात्मिक सत्संग महामंडल और इस कार्यक्रम के आयोजक शक्ति हांडा तथा नरेश भनोट का विशेष धन्यवाद करते हुए अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और भी खूबसूरत तथा उच्च स्तरीय तरीके से मनाने के लिए ट्रस्ट का पूरा सहयोग देने का वादा किया तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता, स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण ,प्लास्टिक का नगण्या , पानी का सदुपयोग और दोबारा से संयुक्त परिवार प्रणाली अपनाने का सभी से अनुरोध किया ।

इस अवसर पर एनआरआई साहिल सरीन, रिचा सरीन ,सायरा, जीवा, मनीष महाजन, ऋषभ, एडवोकेट मनीष ओहरी, सिद्धार्थ महाजन, विशन दास सतपाल ,पंकज शर्मा ,मुकेश त्रिपाठी, उदय अग्रवाल, देशराज ,सीमा, प्रदीप अरोड़ा, विजय आनंद, सुशील कुमार, पवन सlनन ,मनीष मिश्रा, सुदर्शन महाजन, गौरव शर्मा, युवराज शर्मा ,हरिओम जोशी, प्रोफेसर करण कुमार, मोनू जरीवाल, प्रसिद्ध समाज सेविका अंजू अग्रवाल, ज्योति भनोट ,पूजा हांडा, अंजू आनंद, प्रवीण सलहोत्रा ,रंजनl सहित सैकड़ो की संख्या में शहर वासी उपस्थित थेl
