Thu. Apr 9th, 2026

टारगेट पोस्ट, मेलबर्न।

मेलबर्न में हर साल की तरह इस साल भी श्री दुर्गा टेंपल एवं ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से 19 अप्रैल दिन रविवार को बड़े ही धूमधाम से भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाएंगे।

जानकारी देते हुए श्री दुर्गा टेंपल कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत राय जोशी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भगवान परशुराम जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पावन पर्व का शुभारंभ 108 हवन यज्ञों एवं शंखनाद के साथ होगी।

अध्यक्ष जोशी ने बताया कि श्री दुर्गा टेंपल कमेटी एवं ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से भगवान परशुराम जयंती पर विधिपूर्वक धार्मिक पूजा अर्चना करवा रही है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम की जीवनी पर एक नाटकीय कार्यक्रम एवं भगवान के भजनों पर बच्चे नृत्य करेंगे। वहीं , इस पावन पर्व पर नतमस्तक होने के लिए मेलबर्न के गणमान्य लोग भी पहुंचेंगे। उन्होंनें कहा कि हम सभी को इस पावन पर्व पर पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर पुण्य के भागी बन भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करना चहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed