बटाला (विकास अग्रवाल/चेतन शर्मा/ अनमोल शर्मा)
सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी (रजि:) बटाला की तरफ से मिशन फ्री एजुकेशन की शुरुआत 2018 में की गई थी | इस मिशन को 2024 से स्वर्गीय श्रीमती रमेश भंडारी जी” के नाम पर चलाया जा रहा है ।संस्था का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को सहायता देना है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने बच्चों को मजबूरी में स्कूल नहीं भेज पाते जिससे छोटी उमर में ही बच्चों का भविष्य ख़राब हो जाता है।ऐसे बच्चो को शिक्षा देने के लिए संस्था की तरफ से मिशन फ्री एजुकेशन चलाया गया जिसमे ऐसे बच्चो की शिक्षा का पूरा खर्चा संस्था की तरफ से किया जाता है ।

ताकि हर एक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर सके। जिसके तहत हर वर्ष नए बच्चे इस मुहिम में शामिल किए जाते है । हर वर्ष 15 मार्च से लेकर 25 अप्रैल तक जरूरतमंद बच्चों की एप्लीकेशन ली जाती है । उसके बाद उन परिवारों की वेरिफिकेशन की जाती है। उसके बाद अलग -अलग स्कूलों में बच्चो की एडमिशम और फीस जमा करवाई जाती है । इस वर्ष (2026-27) संस्था ने 54 बच्चों को मिशन फ्री एजुकेशन में शामिल किया। संस्था ने पिछले साल 24 बच्चों की पूरे साल की पढ़ाई का खर्च उठाया था। संस्था के सचिव पंकज अग्रवाल और प्रोजेक्ट इंचार्ज कुणाल अग्रवाल ने बताया 56 बच्चो की एडमिशन और पूरे साल की फीस स्कूलों में जमा करवा दी गई । उन्होंने बताया की हर माता पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रोशन करे।उन्होंने बताया की संस्था की सोच बाक़ी संस्थाओं से अलग है।संस्था की तरफ़ से किसी भी बच्चे जा उनके घर वालो की वीडियो जा फोटो नहीं खीची जाती यह संस्था सभी लोगो की अपनी संस्था है। संस्था के उप प्रधान विक्रांत भंडारी ने बताया की अगर हम भी बच्चो जा उनके पारिवारिक जनों की फोटो जा वीडियो बनाते है तो शायद बच्चे बड़े हो कर यह न सोचें की हमारे माता पिता हमे पढ़ा भी नही सकते थे। इसलिए हम बच्चो के माता पिता और स्कूल को ही आगे रखते है । ताकि माता पिता की इज्जत में कोई कमी न आए । हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य अपने समाज के लोगों का साथ देना है ।हम सभी को मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए वह भी हमारे परिवार है ।आगे भी इसी प्रकार हर साल नए बच्चे मिशन फ्री एजुकेशन के साथ जोड़े जाएंगे। ताकि समाज में सभी बच्चे पढ़ लिख कर कामयाब बने। संस्था का मुख्य उदेश्य बच्चों को एक उज्वल भविष्य देना है | इस मौके पर चेयरमैन हनी महाजन ,प्रधान लक्की शर्मा ,उप प्रधान विक्की भंडारी ,रजत भंडारी,सेक्रेटरी पंकजअग्रवाल,जनरल सेक्रेटरी आशीष महाजन,ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद चड्डा,कैशियर राकेश अग्रवाल,प्रोजेक्ट इंचार्ज गौरव सहगल,साहिल गोयल ,वरुण पंडित, कुणाल अग्रवाल, नरेश गोयल,विकास अग्रवाल,महेश ,गौरव ,लखन ,विक्रमजीत,विकास शर्मा, पराग अग्रवाल, ब्लड इंचार्ज मोहित ,गोपाल बंसल,मेडिकल इंचार्ज लव शर्मा, लव्य सानन ,कमल जीत, जतिन जरेवाल ,गोपी , अंकित, मौजूद थे।
