बटाला(चेतन शर्मा/सुमित नारंग/आदर्श तुली/ अनमोल शर्मा)
आने वाली पीढ़ी को बचाए नशों से मुक्ति की लहर चलिए के तहत हर साल की तरह सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी (रजि:) बटाला की तरफ से हाज़िरा पार्क में “ फिटनेस बूस्ट कैम्प “ लगाया गया। कैम्प की शुरुआत शंख घोष और राष्ट्रीय गान से की गई ।संस्था की तरफ़ से आरती महाजन ने कैम्प में स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका निभाई । आरती महाजन द्वारा बच्चों,युवाओं और बजुर्गों को शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करते हुए परिवार जैसा माहौल बनाया ।शहर के सभी लोगों ने सोसाइटी को बहुत प्यार दिया जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान लक्की शर्मा ने बताया की संस्था की तरफ़ से तीसरा फिटनेस बूस्ट कैम्प और हाज़िरा पार्क में दूसरा कैम्प लगाया गया है ।

इसका मुख्य उदेश्य छोटे बच्चों को मोबाइल फ़ोन की जगह खेलकूद, योगा, डांस , आदि के साथ जोड़कर बच्चों और युवाओं को मनोरंजन के माध्यम से बच्चों को शारीरिक रूप से फिट रखने और समाज में नशे के प्रभाव को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया है। इसके अलावा संस्था ने बड़े बजुर्गों के साथ मिलकर कर इस कैम्प का भरपूर आनंद लिया ।इस कैम्प में दृष्टि वेलफेयर संस्था के चेयरमैन सतीश अग्रवाल जी,अध्यक्ष रमन महाजन और हाज़िरा फिटनेस के प्रभारी कंग टीम ने अपने साथियों के साथ कैम्प में हिस्सा लिया और अपना सहयोग दिया ।इस कैम्प की देख रेख कर रहे संस्था के मेडिकल इंचार्ज लव शर्मा और लव्य सानन ने बताया की आज की टेंशन भरी ज़िंदगी से निजात पाने और जीवन को खुशनुमा, तंदुरुस्त बनाने के लिए संस्था द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया ताकि शरीर को बेहतर स्वास्थ्य और नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सके संस्था का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और समाज से नशे के कोढ़ को ख़त्म करने का प्रयास | इस दौरान वहाँ पर आए बच्चों को संस्था की तरफ़ से सम्मानित किया गया इस मौके पर सुभाष पार्क के अध्यक्ष गुलशन भंडारी,संस्था के चेयरमैन हनी महाजन ,प्रधान लक्की शर्मा ,उप प्रधान विक्की भंडारी ,रजत,सेक्रेटरी पंकज अग्रवाल,जनरल सेक्रेटरी आशीष महाजन,ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद चड्डा,कैशियर राकेश अग्रवाल,प्रोजेक्ट इंचार्ज कुणाल अग्रवाल,वरुण पंडित, साहिल गोयल , नरेश गोयल,लखन महाजन,मीडिया इंचार्ज विकास अग्रवाल, सोशल मीडिया इंचार्ज जतिन जरेवाल ,ब्लड इंचार्ज मोहित ,गोपाल बंसल,मेडिकल इंचार्ज लव शर्मा, लव्य सानन ,साहिल महाजन ,योगेश गोयल, गौरव अग्रवाल , भव्य महाजन,रणजोत, हरप्रीत, पुनीत,राजीव, राजन, सैम,बॉबी, राहुल, दीपक,विनय आदि मौजूद थे।
