Blog Punjab

8 दशकों से संघ के साथ, दादा ने काटी इमरजेंसी में जेल, संघ का आदेश सिर के ताज जैसा, 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में बटाला से प्रत्याशी बनाने की अजय ऋषि ने संघ व भाजपा हाईकमान से की मांग,

बटाला विधानसभा सीट पर भाजपा जीत चुकी तीन बार, बटाला में ब्राह्मणों का 35000 के करीब वोट बैंक — अजय ऋषि

टारगेट पोस्ट, बटाला

दादा से लेकर मेरे बच्चे भी आर एस एस की विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं। मेरे परिवार के लिए संघ का आदेश हमारे सिर का ताज के बराबर है। बचपन से सुनता आया हूं कि कांग्रेस की सरकार ने इमरजेंसी के दौरान कैसे संघ से जुड़े लोगों पर अत्याचार किए थे और उन्हें कारावास भेजा था। लगभग 8 दशकों से संघ के साथ जुड़े हुए हैं।

दादा मायाराम के जुबानी यह सारे दर्दनाक किस्से सुन सुन बड़ा हुआ हूं। पिता ने भी सदा ही संघ के आदेश की पालन की है। 2027 विधानसभा चुनाव में संघ एवं भाजपा हाईकमान से प्रत्याशी बनाने की भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय ऋषि ने मांग की है। ऋषि ने कहा कि बटाला एक हिंदू बहुल शहर है। शहर के लोगों की मांग भी है कि प्रत्याशी लोगों के बीच रहने वाला होना चाहिए। ऋषि ने कहा कि वह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, बटाला में लगभग 35000 के लगभग ब्राह्मणों का वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान से मांग करते हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाए। वह सभी पार्टी वर्करों को साथ लेकर बटाला की सीट पर जीत दर्ज करवा पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार बटाला विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत चुकीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी बटाला विधानसभा में भाजपा का वोट बैंक बड़ा हैं। बता दें कि अजयऋषि बटाला का प्रसिद्ध चेहरा है। इंडस्ट्री एवं हर वर्ग के लोगों में उनका अच्छा खासा रसूख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *