Sat. Mar 7th, 2026

बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की बिगड़ी हालत, अबोहर में रैली दौरान आया चक्कर, भाजपाइयों ने संभाला अस्पताल में करवाया भर्ती

 

टारगेट पोस्ट, पंजाब।

भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के अबोहर रैली में उस समय माहौल बिगड़ गया। जब पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का स्पीच खत्म करने के बाद चक्कर आने से हालत गंभीर हो गई। जाखड़ को उसी समय भाजपा नेताओं ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल सुनील जाखड़ की हालत में अब सुधार है। बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ का प्रधान बनने के बाद पहली बार अबोहर पहुंचने पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। नेताओं का कहना है कि सुनील जाखड़ को सुनने एवं मिलने के लिए भारी संख्या में लोगों के कार्यकर्ता पहुंचे थे, गर्मी के मौसम के कारण अधिक होने के कारण उमस हो गई। जिस कारण उन्हें चक्कर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed