Punjab Religious

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में नींव वेलफेयर सोसाइटी 17 अप्रैल को बटाला में निकालेगी शोभा यात्रा, राम भक्तों में खुशी

शोभा यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों एवं मेन बाजार चकरी बाजार से होते हुए लव कुश चौक पर होगी समाप्त —- प्रधान राजीव विंग

बटाला (आदर्श तुली / सुमित नारंग)

नींव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व के उपलक्ष पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । शोभा यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए पुराने ऐतिहासिक बाजार चकरी बाजार से होते हुए लव कुश चौक खजूरी गेट में समाप्त होगी । यह जानकारी देते हुए नींव सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव विंग ने बताया की शोभा यात्रा के दौरान शहर के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं , लेकिन नींव का मुख्य उद्देश्य शोभा यात्रा को चकरी बाजार में लेकर जाना और वहां से होते हुए खजूरी गेट में समाप्त करना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *