Punjab Religious

मां बगलामुखी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण सभा बटाला ने 21 हवन कुंडी यज्ञ करवाए , श्रद्धालुओं ने मां का प्राप्त किया आशीर्वाद

टारगेट पोस्ट, बटाला

मां बगलामुखी प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण सभा बटाला के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में 21 हवन कुडीय यज्ञ स्थानीय सिद्ध पीठ बावा लाल दयाल मंदिर अचली गेट में विधिपूर्वक करवाए गए। इस दौरान शहर के सामाजिक व  धार्मिक एवं  राजनीतिक संगठनों के 400 के करीब पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। जय मां बगलामुखी के जयकारों से बटाला गूंज उठा। यहां पर मां काली द्वारा मंदिर के महंत गगन , भाजपा के सिटी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, कांग्रेस के सिटी अध्यक्ष संजीव शर्मा, शुभम शर्मा, संदीप शर्मा, विकास अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *