Himachal International

हिमाचल एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया एवं हिंदू फेडरेशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 8 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर आपदा राहत कोष में दिए

 

 

मेलबर्न ( आजाद शर्मा/ कैप्टन सुभाष चौहान)

हिमाचल में बाढ़ से पीड़ित लोगों के राहत के लिए हिमाचल एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया एवं हिंदू फेडरेशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जानकारी देते हुए हिंदू फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डॉ नवीन शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान लोगों ने हिमाचल में बाढ़ से पीड़ित लोगों के राहत के लिए हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 8 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर आपदा राहत कोष में मदद की।

डॉक्टर शुक्ला ने बताया कि हिमाचल एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया एवं हिंदू फेडरेशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया सदा ही सामाजिक कार्य के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *