प्राचीन मां काली मंदिर में शक्ति का वास, भावना नाथपुरी की सेवा देख मन प्रसन्न हुआ , सनातनियों के साथ विश्व सनातन धर्म सभा चट्टान की तरह खड़ी— राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिश अग्रवाल
मेलबर्न (आजाद शर्मा )
पंजाब (बटाला) के वरिष्ठ उद्योगपति विश्व सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिश अग्रवाल अपने निजी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ( मेलबर्न )पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा मेलबर्न के अलग-अलग मंदिरों में नतमस्तक होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है।

मंगलवार को मेलबर्न के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मां काली मंदिर में पहुंचकर नतमस्तक होकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने मंदिर संचालक भवारनाथ पुरी के साथ मुलाकात की। भावना नाथ पुरी ने उन्हें मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों एवं श्रद्धालुओं के लिए रोजाना सात्विक लंगर प्रसाद संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अगले दिनों में मेलबर्न के अलग-अलग मंदिरों मे जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी से मुलाकात भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उनकी विश्व सनातन धर्म सभा के प्रधान एवं पूर्व मंत्री अश्विनी सेखडी का मुख्य उद्देश्य ही पूरे विश्व में सनातन धर्म के प्रति लोगों को अवगत करवाना है।
