Blog National Religious

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रायसीना बंगाली स्कूल(चितरंजन पार्क)में धूमधाम से मनाएंगे सरस्वती पूजा

टारगेट पोस्ट, नई दिल्ली।

नई दिल्ली में स्थित रायसीना बंगाली स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बड़ी ही धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों ने भी बहुत ही सुंदर पेंटिंग  की। कार्यक्रम में  वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा ने शिरकत की।

टारगेट पोस्ट के साथ बातचीत के दौरान सुभाष शर्मा ने बताया कि रायसीना बंगाली स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम देखकर बहुत ही आनंद मिला। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति अवगत करवाना एवं जोड़ना बहुत ही दूरदर्शी सोच एवं प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *