Blog Breaking News पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर जारी…!! सूचना देने वाले को 20 लाख इनाम देने की घोषणा की गई…!! भारतीय सेना आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की सौगंध खा चुकी है…!! Target Post May 13, 2025 Post navigation प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के नाम संदेश में कहा कि पाकिस्तान के मंसूबे भारत की सेना कभी कामयाब नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पाकिस्तान से बात होग तो टेरेरिज्म पर होगी। पाकिस्तान से बात होगी तो पीओके पर होगी। प्रधानमंत्रीा नरेंद्र मोदी पूरी दृढ़ता के साथ जब ये बातें कह रहे थे तो चुन-चुनकर संदेश दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने सोमवार रात राष्ट्र के नाम 22 मिनट के संबोधन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को साफ तौर बता दिया कि भारत की नीति में अब आतंक के आकाओं और आतंकवाद की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखा जाएगा। इसके साथ ही लगातार सीजफायर का क्रेडिट ले रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भी पीएम के भाषण में साफ-साफ इशारा था कि आपको दुनिया का चौधरी बनने की जरूरत नहीं है। 2. भारत और पाकिस्तान के बीच में आधिकारिक तौर पर सीजफायर लागू हो चुका है। लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के कुछ ही समय बाद जालंधर और जम्मू के सांभा में भी ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं पंजाब के होशियार पुर में भी सात से आठ धमाके सुने जाने की खबर सामने आई है। वहीं इससे पहले अमृतसर की कलेक्टर साक्षी साहनी ने एतियात के तौर पर ब्लैक आउट लगाए जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि एतियात के तौर पर आज ब्लैक आउट रहेगा और सायरन बजेंगे। सभी लोगों से अपील है कि घरों की लाइटें बंद रखें और खिड़कियों से दूर रहें। पैनिक न हों और सावधानी बरतें। जब बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल करने का समय होगा, तो हम आपको सूचित करेंगे। एतियात के तौर पह लगाए गए इस ब्लैक आउट की वजह से अमृतसर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है। 3. BCCI ने IPL की बाकी श्रृंखला फिर से शुरू करने की नई तारीखे जारी की है 17 मई से IPL लीग मैच बंगलोर से शुरू होंगे फाइनल 3 जून को होगा। 4. *विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की* विराट ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूँ तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूँगा। सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता *CBSE 12वीं परीक्षा में सावी जैन ने देश में टॉप किया* शामली की सावी जैन को 500 में से 499 अंक,सावी जैन शहर में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। Related Posts ਕੰਵਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਕੀ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਤੇ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅੰਦਰ ਖੂਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਜਥੇਦਾਰ ਲੰਗਾਹ, ਜਥੇਦਾਰ ਗੋਰਾ, ਸੋਨੂੰ ਲੰਗਾਹ,ਬੀਬੀ ਜਫਰਵਾਲ, ਪਰਮਵੀਰ ਲਾਡੀ , ਛੋਟੇਪੁਰ, ਸਿੱਧਵਾਂ,ਮੈਨੇਜਰ ਭਾਟੀਆ, ਰਿਆੜ, ਕਲਿਆਣਪੁਰ,… September 24, 2026 बटाला का मेयर बने भूपेंद्र सिंह बाजवा, सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर, डिप्टी मेयर नीलम चौहान June 11, 2026 ऑस्ट्रेलेशियन एसोसिएशन ऑफ़ आयुर्वेद, सी जी आई सिडनी , मिटा मैडिटेशन, सिडनी कनेक्शन ने मनाया योग दिवस 2025 सिडनी (आजाद शर्मा ) ऑस्ट्रेलेशियन एसोसिएशन ऑफ़ आयुर्वेद, सी जी आई सिडनी , मिटा मैडिटेशन,… June 27, 2025 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
ਕੰਵਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਕੀ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਤੇ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ ਅੰਦਰ ਖੂਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਜਥੇਦਾਰ ਲੰਗਾਹ, ਜਥੇਦਾਰ ਗੋਰਾ, ਸੋਨੂੰ ਲੰਗਾਹ,ਬੀਬੀ ਜਫਰਵਾਲ, ਪਰਮਵੀਰ ਲਾਡੀ , ਛੋਟੇਪੁਰ, ਸਿੱਧਵਾਂ,ਮੈਨੇਜਰ ਭਾਟੀਆ, ਰਿਆੜ, ਕਲਿਆਣਪੁਰ,… September 24, 2026
बटाला का मेयर बने भूपेंद्र सिंह बाजवा, सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर, डिप्टी मेयर नीलम चौहान June 11, 2026
ऑस्ट्रेलेशियन एसोसिएशन ऑफ़ आयुर्वेद, सी जी आई सिडनी , मिटा मैडिटेशन, सिडनी कनेक्शन ने मनाया योग दिवस 2025 सिडनी (आजाद शर्मा ) ऑस्ट्रेलेशियन एसोसिएशन ऑफ़ आयुर्वेद, सी जी आई सिडनी , मिटा मैडिटेशन,… June 27, 2025