Blog

ऑस्ट्रेलिया में भक्ति पथ ने हरि चर्चा का किया आयोजन, कल मेलबर्न में भारत के विश्व स्तरीय प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय करेंगे गुणगान, श्रद्धालुओं में उत्साह

ऑस्ट्रेलिया (आजाद शर्मा)

भक्तिपथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेलबर्न सहित सिडनी ,ब्रिस्बेन, कैनबरा ,गोल्ड कोस्ट, तस्मानिया में हरि चर्चा के धार्मिक विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कल अलसुबह भारत के विश्व स्तरीय प्रसिद्ध कथावाचक श्री इंद्रेश  उपाध्याय ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे

जानकारी देते हुए भक्तिपथ ऑस्ट्रेलिया के सदस्य राम एवं राज शुक्ला ने टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान बताया  कि कल यानि शनिवार 12 जुलाई को दोपहर 3.30 से शाम 7:30 बजे तक भारत के विश्व स्तरीय प्रसिद्ध कथावाचक श्री इंद्रेश जी उपाध्याय वैरीबी इंडोर स्पोर्ट्स 13 RIVERSIDE AVENUE WERRIBEE 3030  हरि चर्चा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं में श्री हरि चर्चा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से मेलबर्न सहित सिडनी ,ब्रिस्बेन, कैनबरा ,गोल्ड कोस्ट, तस्मानिया में हरि चर्चाओं का 22 जुलाई तक आयोजन किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *