बटाला (आदर्श तुली/सुमित नारंग/ चेतन शर्मा /सुनील युम्मन/ अनमोल शर्मा)
यूजीसी का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पंजाबके बटाला में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय प्रभाकर ने अपने कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजय प्रभाकर ने कहा कि बड़े दुख से कहना पड़ रहा है कि सबका साथ सबका विकास के नारे लगाने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में यूजीसी के तहत स्वर्ण समाज को प्रताड़ित करने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से भाजपा का असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज के अधिकतर लोग पहले ही कई तरह की सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में जाति पाति को लाना एकदम गलत है। प्रभाकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाकर स्वर्ण समाज को राहत दी है। उन्होंने कहा कि देश का विकास सभी लोगों की एकजुटता से होगा।
