Mon. Feb 2nd, 2026

8 फरवरी को भव्य आयोजन के साथ रवाना होगी बारात, शहर वासियों का मिल रहा भरपूर सहयोग — रोहित शर्मा

बटाला ( आदर्श तुली / सुमित नारंग/ अनमोल शर्मा/चेतन शर्मा/सुनील युम्मन)

श्री शिव शक्ति सेवक सभा की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी भगवान शिव की पालकी स्वरूप बारात बटाला के नेहरू गेट से शुरू होकर श्री अचलेश्वर धाम में पहुंचेगी।

जानकारी देते हुए सभा के वरिष्ठ सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी सभा की तरफ से तीसरी बार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर बटाला की नेहरू गेट से भगवान शिव की पालकी स्वरूप बारात रवाना होकर श्री अचलेश्वर धाम पहुचेगी।

 

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को बड़ी धूमधाम से बटाला वासियों के सहयोग से भगवान शिव की पालकी शुरू होगी। सभी शहर वासियों से अपील है कि इस शुभ घड़ी में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed