Fri. Feb 13th, 2026

बटाला (आदर्श तुली/ सुमित नारंग /चरणदीप बेदी/चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन /अनमोल शर्मा)

बी.वी.एन. हाई स्कूल, पुरियां मोहल्ला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें पंजाब एंड सिंध बैंक के ब्रांच मैनेजर अनिल मडार मुख्य अतिथि, दैनिक प्रार्थना सभा के वित्त सचिव के. एल. गुप्ता और मार्कफेड के फील्ड ऑफिसर मुनीश महाजन विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से मुख्य अथिति, विशेष अतिथि, स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन विनय शर्मा और स्कूल प्रिंसिपल वर्तिका शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। सभी विद्यार्थियों द्वारा गायत्री मंत्र के सामूहिक मंत्रोच्चारण के पश्चात मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि अनिल मडार ने अपने संबोधन में भारतीय ग्रंथ हितोपदेश के प्रसिद्ध श्लोक “काकचेष्टा बको ध्यानं श्वाननिद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी विद्यार्थी पंचलक्षणम्॥” को उद्धृत करते हुए विद्यार्थियों में कौए की तरह निरंतर प्रयासरत, बगुले की तरह पूर्ण एकाग्रता, कुत्ते के तरह कम नींद लेकर हमेशा सतर्क रहना, संतुलित और संयमित भोजन करना और भोग-विलास और पारिवारिक मोह से दूर रहकर अध्ययन पर ध्यान देना; इन पांच गुणों से युक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि के. एल. गुप्ता ने अपने संबोधन में अध्यापकों और विद्यार्थियों को अंग्रेजी के शब्दों TEACHER और STUDENT के प्रत्येक लेटर का अलग अलग मतलब बताकर गुणों की चर्चा की।
इसके पश्चात मुख्यातिथि के करकमलों से सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गए। प्री-नर्सरी में लवप्रीत और माधव वर्मा को प्रथम, नूर को द्वितीय और तन्वी को तृतीय पुरस्कार; नर्सरी में जसकीरत सिंह को प्रथम, रुही को द्वितीय और सावी को तृतीय पुरस्कार; एल.के.जी. क्लास में धनवी प्रथम, गोकुल द्वितीय और राघव तृतीय, यू.के.जी. में ख्वाहिश प्रथम, सांची द्वितीय और अरुण शर्मा तृतीय; पहली कक्षा में रिद्धि प्रथम, ऋषभ द्वितीय और संचिता तृतीय, दूसरी कक्षा में दीक्षा प्रथम, तनिषा द्वितीय और दृष्टि तृतीय; तीसरा कक्षा में मन्नत शर्मा प्रथम, विक्रमजीत सिंह द्वितीय और चेतना तृतीय; चौथी कक्षा में मानवी को प्रथम, युवराज को द्वितीय और शुभम को तृतीय, पांचवीं कक्षा में लविषा को प्रथम, प्रिया को द्वितीय और नवदीप कौर को तृतीय; छठी कक्षा में तनवीर कौर को प्रथम, परी को द्वितीय और वंश शर्मा को तृतीय; सातवीं कक्षा में मानव को प्रथम, मन्नत जोशी को द्वितीय और सूरज शर्मा को तृतीय; आठवीं कक्षा की प्राची को प्रथम, पलक मल्होत्रा को द्वितीय और वृंदा को तृतीय; नौवीं कक्षा की राधिका को प्रथम और पीयूष को द्वितीय; दसवीं कक्षा की सेजल शर्मा को प्रथम, साक्षी को द्वितीय और वैभव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पढ़ाई के इलावा, चार वर्गों में दी बेस्ट यूनिफॉर्म के लिए तन्वी, दानवी, रिया, नवदीप कौर, परी और राधिका को विशेष सम्मान दिया गया। दी बेस्ट इन अटेंडेंस के लिए हर्षा महाजन, करिश्मा, तनिषा और परी को पुरस्कृत किया गया। दी बेस्ट इन बैग कीपिंग के लिए सैमसन, सीरत, तनिषा और पलक और दी बेस्ट इन डायरी कीपिंग में राघव, सीरत, पलक शर्मा और मानव को सम्मान दिया गया। उपरोक्त के इलावा दी बेस्ट इंग्लिश हैंडराइटिंग, दी बेस्ट हिंदी हैंडराइटिंग और दी बेस्ट पंजाबी हैंडराइटिंग के लिए भी चार चार वर्गों में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल चेयरमैन एवं प्रिंसिपल की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अध्यापिका शालिनी गुप्ता द्वारा पूरे कार्यक्रम का बाखूबी से मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed