मेलबर्न (आजाद शर्मा)
हर साल की तरह इस साल भी वैदिक ग्लोबल एवं श्री दुर्गां टेंपल 19 मार्च दिन वीरवार को शाम 4:30 बजे से 8 बजे 108 हवन कुंड महायज्ञ करवाएगा। जानकारी देते हुए वैदिक ग्लोबल के डायरेक्टर राकेश रायजादा ने टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान बताया कि वैदिक ग्लोबल की तरफ से 2020 में हिंदू नव वर्ष पर 11 हवन यज्ञ से शुरुआत की गई थी।

उन्होंने बताया कि 11 हवन यज्ञ से शुरुआत करते हुए 2025 में भी 108 हवन यज्ञ श्री दुर्गा टेंपल के सहयोग से मंदिर परिसर में विधिपूर्वक करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस साल भी सनातनियों के लिए वैदिक ग्लोबल एवं श्री दुर्गां टेंपल संयुक्त तौर पर 19 मार्च दिन वीरवार को शाम 4.30 बजे वैदिक नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य पर श्री दुर्गा टेंपल में 108 कुंड महायज्ञ का आयोजन किया गया है ।

उन्होंने बताया कि मेलबर्न के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की तरफ से इस कार्यक्रम को सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य लक्ष्य ही सभी को एकत्रित कर एक साथ हिंदू पर्व मनाना है। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ के लिए फ्लाइर पर दिए बैंक अकाउंट में अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग भी कर सकते हैं।
