बटाला (आदर्श तुली /सुमित नारंग/ चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन/ अनमोल शर्मा)
बटाला के जालंधर रोड़ पर खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार में सवार बटाला के वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रभारी इंशु रांचल का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने स्थिति का जायजा ले जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया कि उनके दोनों पत्रकार साथी इंशू रांचल एवं लवली कौशल जालंधर रोड़ पर स्थित श्री अचलेश्वर धाम नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे। जब वह एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो लवली कुमार किसी काम से कार से बाहर गए।

इस दौरान इंशू रांचल अकेले बंद कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही आल्टो कार ने उनकी कार को टक्कर मारी।

जिससे कार में सवार इंशु रांचल बाल बाल बचे। उन्होंने बताया कि दोनों कारों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि थाना रंगड़ नंगल की पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार इंशू रांचल ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार कर इतनी स्पीड पर थी कि उनकी कार हैंडब्रेक पर लगी होने के बावजूद कुछ मीटर तक आगे चली गई। वहीं, जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर्ड पंजाब के प्रधान जोगिंदर अंगुराला ने कहा कि वह एसएसपी बटाला से मांग करते हैं कि इस मामले पर हस्तक्षेप करें। ताकिं पता चल सके कि आखिरकार दूसरा कर सवार इतनी तेजी से क्यों आ रहा था। हर एक एंगल से जांच होनी चाहिए।
