Blog Punjab

गृहमंत्री शाह की रैली बनाएगी इतिहास, बदलेंगे सियासी समीकरण, कल बटाला से दर्जनों कारों के काफिले के साथ होंगे रवाना– पूर्व प्रदेश चेयरमैन अजय ऋषि 

बटाला आदर्श तुली/सुमित नारंग /चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन/ अनमोल शर्मा)

भारत के गृहमंत्री अमित शाह कल पंजाब के मोगा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू सहित भाजपा हाई कमान रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वही बात करें बटाला शहर की तो माझा क्षेत्र का सबसे हिंदू बहुल शहर एवं पंजाब के बड़े शहरों में आठवें नंबर का शहर है।

टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान भाजपा इंडस्ट्री सैल के पूर्व प्रदेश चेयरमैन अजय ऋषि ने बताया कि मोगा में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कल यानि शनिवार सुबह 7:00 उनकी जीटी रोड पर स्थित फैक्ट्री से दर्जनों कारों का काफिला लेकर रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री शाह की रैली पंजाब में सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *