Fri. Apr 10th, 2026

वृंदावन ( मनोज चौधरी/ पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा)
ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद शर्मा ऑस्ट्रेलिया से भारत अपने निजी दौरे दौरान अपने साथियों सहित वृंदावन पहुंचे। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर के साथ विशेष मुलाकात हुई। अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ठाकुर की तरफ से ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के राष्ट्रीय आजाद शर्मा राष्ट्रीय महासचिव विजय प्रभाकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील प्रभाकर का विशेष सम्मान किया गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास पर दोनों दलों में करीब 2 घंटे तक बैठक चली।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के लिए ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी की तरफ से भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा ,पोलैंड , जर्मनी, स्पेन सहित अन्य विदेशों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुहिम को प्रमुखता से लोगों को जागरूक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब में भी इस मुहिम के साथ लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव विजय प्रभाकर को पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पंजाब के नव नियुक्त अध्यक्ष विजय प्रभाकर ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर एवं उनकी टीम ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed