Sat. Apr 11th, 2026

 

गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचनों से वैश्विक स्तर पर शांति, सह-अस्तित्व और सांस्कृतिक एकता को मिल रहा बढ़ावा– प्रवीण कुमार/ डॉ नवीन शुक्ला

सिडनी (आजाद शर्मा)

भारत के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ऑस्ट्रेलिया दौरे दौरान हर जगह उनके भक्तों की तरफ से श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत किया जा रहा है। 13 से 15 अप्रैल तक पूज्य गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहेंगे। 14 अप्रैल को पार्लियामेंट हाउस में कम्युनिटी कल्चरल एंड लीडरशिप फॉर्म का आयोजन किया गया है।इस गरिमामय कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

 

यह जानकारी प्रवीण कुमार (सनातन संगम समिति) एवं डॉ नवीन शुक्ला ( अध्यक्ष ,हिंदू फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया) ने टारगेट पोस्ट समाचार पत्र के साथ विशेष बातचीत दौरान सांझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 5 सांसद, 6 काउंसिलर, 1 मेयर तथा लगभग 20 प्रमुख सामुदायिक नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है। विभिन्न धर्मों एवं संगठनों जैसे हिंदू, सिख, ईसाई, मुस्लिम, जैन समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।

यह मंच “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों और नेतृत्व को एक साथ लाकर आपसी संवाद, समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर ऑस्ट्रेलिया सहित यूरोप, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, फिजी, न्यूज़ीलैंड, दुबई और अमेरिका से आने वाले प्रतिनिधि भाग लेंगे और वैश्विक स्तर पर शांति, सह-अस्तित्व और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा करेंगे।

यह मंच समाज में सकारात्मक नेतृत्व, सामंजस्य और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed