Mon. Apr 13th, 2026

ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की सफलता के लिए भारत एवं विदेशों में निभा रही अहम भमिका — सुनील प्रभाकर/ इंशू रांचल

बटाला (आदर्श तुली/अनमोल शर्मा/ सुमित नारंग/चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन)

बटाला के वरिष्ठ समाज सेवक एवं कारोबारी अंकुश महाजन एवं मनु शर्मा की अध्यक्षता में ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पंजाब अध्यक्ष विजय प्रभाकर का बटाला के एक निजी होटल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सोसायटी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता सुनील प्रभाकर, पीआरओ इंशू रांचल, वरिष्ठ सदस्य इंदी सरीन विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर के मंदिर के पुजारी ने मंत्रउच्चारण एवं विश्व मंगल कमकामना के साथ की।

समाज सेवक अंकुश महाजन एवं मनु शर्मा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास में पंजाब की अहम जिम्मेदारी उनके भाई विजय प्रभाकर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विजय प्रभाकर को मिली जिम्मेदारी से बटाला वासियों का मान सम्मान बड़ा है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील प्रभाकर एवं पंजाब अध्यक्ष विजय प्रभाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से पिछले 5 सालों से अदालत में केस लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में पंजाब का सनातनियों से अपील है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।

उन्होंने कहा कि भगवान का मंदिर बनाने के लिए जो भी सेवा करनी पड़ेगी वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। जल्द ही पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों को इस मुहिम के प्रति जागरूक करवाया जाएगा। यहां पर विनोद ढल्ल, गौरव शर्मा, विवेक मित्तल, अमित महाजन, चेतन शर्मा, नीरज शर्मा, नरेंद्र वर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed