Sat. Apr 18th, 2026

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने गुरु महाराज का लिया आशीर्वाद, पंजाब की उन्नति में सहयोग के लिए किया धन्यवाद

बटाला (आदर्श तुली/ सुमित नारंग/ चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन/अनमोल शर्मा)

 

पंजाब के बटाला में स्थित सचखंड नानक धाम गद्दीनशीन संत त्रिलोचन दास महाराज के नेतृत्व में वैसाखी के पावन पर्व पर विशाल धार्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल पहुंचे।

 

देश विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रवचनों का आनंद माना। गुरु महाराज के नेतृत्व में करीब 25000 से अधिक पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंजाब में नशा मुक्ति कशपथ ली। पंजाब का पहला ऐसा दरबार जिससे पंजाब को नशा मुक्ति का आह्वान किया गया।

यहां पर पूर्व विधायक सेखड़ी, फतेह सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाडी, एडवोकेट सुरेश भाटिया ,सतिंदर सत्ती, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से राघव शर्मा, रोहित कुमार लाली, लाली कंसराज, परमवीर ऋषि , दास कोमल शर्मा, दास ओम प्रकाश , एडवोकेट परमजीत तलवाड़ , दास सुनील चंगा, दास मनजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed