Tue. May 5th, 2026

बटाला (आदर्श तुली /सुमित नारंग/ चेतन शर्मा /सुनील युम्मन /अनमोल शर्मा)

बटाला में बंधन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेंद्र पाल चंगा एवं संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पंजाब अध्यक्ष विजय प्रभाकर के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास विवाद पर विचार विमर्श किया गया। वहीं, विजय प्रभाकर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधन दौरान विजय प्रभाकर ने कहा की सभी सनातनियों को एकजुट होकर इस संघर्ष में अपना अपना सहयोग देकर मुहिम को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब से लोग उनके साथ संपर्क बना रहे हैं। जल्द ही वह अपनी कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के घर घर में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के साथ लोगों को जोड़ा जाएगा।वहीं , बंधन वेलफेयर सोसाइटी ने विजय प्रभाकर को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के लिए हर तरह के सहयोग देने का विश्वास दिलाया। यहां पर सचिन महाजन , श्याम शर्मा, जितेंद्र सेमी, अजय महाजन, , दिनेश सानन, अश्विनी अग्रवाल, विशाल त्रेहन , इंदी सरीन , विजय शर्मा, गौरव प्रभाकर, बिट्टू शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *