International Religious

कल मेलबर्न में भगवान शिव एवं खाटू श्याम नरेश के भजनों से संगत होगी निहाल, शिव शक्ति आर्टस कल्चरल एंड एजुकेशन सेंटर एवं सर्व समाज सेवा संस्था ने विशाल कार्यक्रम का किया आयोजन, प्रसिद्ध गायक शीतल पांडे पहुंचे ऑस्ट्रेलियां

टारगेट पोस्ट, मेलबर्न

शिव शक्ति आर्टस कल्चरल एंड एजुकेशन सेंटर एवं सर्व समाज सेवा संस्था की तरफ से संयुक्त रूप से एक धार्मिक कार्यक्रम  17 मई दिन रविवार शाम 4:00 बजे स्थानीय अल्टीमा फंक्शन सेंटर में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भगवान शिव एवं खाटू श्याम नरेश के सत्संग के लिए भारत से पहली बार ऑस्ट्रेलिया प्रसिद्ध धार्मिक गायक शीतल पांडे संगत को अपनी मधुर आवाज से भगवान के भजनों से निहाल करेंगे।

वहीं, आज सुबह मेलबॉर्न एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रसिद्ध गायक शीतल पांडे का वरिष्ठ सदस्य केतन राजपाल ने भव्या स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *