Fri. Jun 5th, 2026

बटाला (नरेश भनोट)

मैं अकेला ही चला था जानिब ए मंजिल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब रविवार सुबह 6:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्जनों कार्यकर्ता सती लक्ष्मी देवी समाधि स्थल पर पहुंचे और वहां श्री गुरु हनुमान अखाड़ा के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में अपना भरपूर सहयोग दिया ।

दैनिक प्रार्थना सभा के संस्थापक गोलोक वासी महाशय गोकुल चंद जी की पांचवीं पुण्यतिथि को समर्पित निष्काम भाव से शुरू किए गए इस सफाई अभियान के दौरान संघ तथा अखाड़ा के सदस्यों ने मिलकर सती लक्ष्मी देवी समाधि स्थल के साथ साथ इस परिसर में स्थित अलग-अलग पार्कों तथा कीयारियो की सफाई की और टूटे हुए वृक्षों के तनों को एक जगह पर एकत्रित किया इसी बीच कुछ सेवादारो की ओर से वृक्षों की सुंदरता बढ़ाने के लिए उनके तनों में सफेदी करने की भी शुरुआत की गई कार्यक्रम का समापन जय श्री राम और भारत माता की जय के जयकारों से हुआ ।

सफाई अभियान के उपरांत श्री गुरु हनुमान अखाड़ा के सदस्यों की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से तैयार किया गया बेल का शीतल शरबत पिलाया गया जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की । इस अवसर पर जिला संघचालक अरुण शर्मा, हरि कृष्ण महाजन, अश्विनी सुंदर, सुशील मेहता, विजय आनंद, साहिल अग्रवाल, अनिल जुल्का ,डॉक्टर पुष्प, पंकज, रॉबिन महाजन, अंकुर दत्ता ,सतपाल ,देशराज, मुकेश त्रिपाठी ,तिलकराज गिरधारी लाल, बलराम , विपिन शर्मा, नरेश भनोट ,टीनू पंडित ,बिट्टू, माधव खोसला, विनोद और शिवा व  अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed