तीन पदों के लिए — सबसे चर्चित नाम मानिक मेहता की माता (मेयर ) , अन्य पदों के लिए अनु बाला, आप नेता सोनी व आप नेता अमित सोढ़ी की धर्मपत्नी के नाम हो सकता ऐलान !
बटाला ( आदर्श तुली/ चेतन शर्मा/ अनमोल शर्मा)
बटाला निगम में मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने बटाला निगम विपक्षी दल नेता चुन मारी बाजी ! वार्ड 16 से कांग्रेसी पार्षद एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह जग्गा को सर्वसम्मति से चुना गया, कल दोपहर 1:00 बजे बटाला को मिलेगा नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर । वहीं, इस बार बटाला चुनाव में करीब 31 महिलाएं पार्षद बनी है। सूत्रों अनुसार बटाला के मेयर का ताज किसी महिला के सिर सज सकता है।
सूत्र बताते हैं कि मानिक मेहता जो कि इस समय बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन है, उनकी माता एवं बटाला में अनु बाला , आप नेता सोनी की धर्मपत्नी एवं आप नेता अमित सोढ़ी की धर्मपत्नी खुशी सोढ़ी के नामों की चर्चा बनी हुई है की इन सभी लोगों मे से मेयर , सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के पदों पर चयन हो सकता है। 2027 विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए हर एक एंगल को देखते हुए इन पदों पर चयन होगा।
