Blog International Religious

शिव शक्ति आर्टस कल्चरल एंड एजुकेशनल सेंटर 17 जुलाई को करवाएंगे हनुमान कथा, भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक रसराज महाराज हनुमान कथा से संगतों को करेंगे निहाल 

 

टारगेट पोस्ट, मेलबर्न।

शिव शक्ति आर्टस कल्चरल एंड एजुकेशनल सेंटर की तरफ से 17 जुलाई 2026 को हनुमान कथा का आयोजन किया गया है। भारत के प्रसिद्ध कथावाचक एवं श्री सुंदरकांड पाठ का पूरे विश्व में गुणगान कर राम भक्तों को श्री सुंदरकांड पाठ की महिमा से अवगत करवा रहे श्री रस राज महाराज हनुमान कथा का गुणगान करेंगे।

जानकारी देते हुए शिव शक्ति आर्ट कल्चरल एंड एजुकेशनल सेंटर के अध्यक्ष विजय धीमान ने बताया कि हनुमान कथा 17 जुलाई स्थानीय अल्टीमा फंक्शन सेंटर 3036 में करवाई जा रही है। कथा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

सभी राम भक्तों से अपील है कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा ले। उन्होंने कहा कि सभी भक्त इस पावन हनुमान कथा का गुणगान कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *