टारगेट पोस्ट ,मेलबॉर्न
ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ समय से इंडियन आइडल मोक्ष की टीम ऑस्ट्रेलिया में मूर्ति विसर्जन सेवा कर रही है। तांकि घरों में या अन्य जगहों पर भगवान की अखंडित या एक ही घर में एक से अधिक मूर्तियां होने पर उन्हें लोगों तक निशुल्क पहुंचाया जा रहा, तांकि भगवान की मूर्तियों का निरादर ना हो सके। लगभग सैकड़ो लोगों को इस संस्था की तरफ से नई मूर्तियां उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस सेवा के साथ ही अब इंडियन आइडल मोक्ष की टीम की तरफ से यूनिवर्सल सनातन मेट्रोमोनियल फैमिली की मुहिम का शुभारंभ किया गया है। जानकारी देते हुए जितेंद्र चड्ढा ने बताया कि सनातनी बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए यूनिवर्सल सनातन मेट्रोमोनियल फैमिली की टीम तैयार की गई है। इसके अंतर्गत बच्चों के विवाह निशुल्क सेवा केसाथ करवाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में लोग इस पहल कदमी का लाभ उठा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों की विवाह के लिए हमारी टीम के साथ संपर्क कर सकते हैं। पूरी जिम्मेवारी के साथ हमारी तरफ से अपनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है। विवाह के लिए लड़का/लड़की संबंधी जानकारी देने के लिए समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी जितेंद्र चड्ढा के इस नंबर पर +61421071442 संपर्क कर सकते हैं।
