टारगेट पोस्ट, नरेश भनोट।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते मान सम्मान के कारण अब सनातनी त्योहार भी ग्लोबल होते जा रहे हैं lदुनिया के कोने-कोने में बसे प्रवासी भारतीयों तथा वहां के मूल निवासियों की ओर से यह त्यौहार पहले से ज्यादा उत्साह के साथ बनाए जा रहे हैं l15 अगस्त शनिवार को सोशल मीडिया पर ऐसे ही बहुत से दृश्य न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएई , रशिया इत्यादि देशों के देखने को मिले जहां प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विदेशियों ने भी भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस तथा हरियाली तीज धूमधाम से मनाई ।

ऑस्ट्रेलिया के सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा टेंपल में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष चंद्र मोहन की अध्यक्षता में सैकड़ो भारतीयों की ओर से जहां हाथों में तिरंगा झंडा लेकर स्वतंत्रता दिवस की झाकी निकाली गई वही मंदिर परिसर में हरियाली तीज भी धूमधाम से मनाई गई lइसी तरह न्यूजीलैंड स्थित क्राइस्ट चर्च में सनातन धर्म कम्युनिटी हॉल वूल स्टोन में स्वतंत्रता दिवस तथा हरियाली तीज का त्यौहार विशेष आकर्षण का कारण रहा lइस कार्यक्रम में सम्मिलित जहां दर्जनों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय गान गाकर और भारत माता की जय के जयकारे बुलाकर सभी का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओर भारतीय मूल की महिलाओं की ओर से वृंदावन बिहारी ठाकुर जी के प्रिय भजन गाकर हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई ।

राष्ट्र तथा प्रभु भक्ति के इस भव्य कार्यक्रम की आयोजक शालिनी, रिचा सरीन, मीना, मिताशी तथा सुशीला ने बताया कि वह सभी सनातनी त्योहार मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं ताकि उनके बच्चे भी उनका अनुसरण करते हुए अपने संस्कारों से जुड़े रहे उन्होंने यह भी बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को ग्रुप के किसी एक सदस्य के घर एक शाम भोले बाबा के नाम का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें दर्जनों की संख्या में भारतीय परिवार सम्मिलित होते हैं।
