बड़ा सवाल– किसके इशारे पर भाजपा नेता निशाने पर , कहीं भाजपा नेता को डराने के लिए तो नहीं घटित हुई घटना!
टारगेट पोस्ट, बटाला।
शुक्रवार देर शम को भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय ऋषि एवं उनकी पत्नी स्कूटी से अपने घर को वापस जा रहे थे। नजदीक बैंक कॉलोनी के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी पत्नी का पर्स छीन फरार हो गए। छीना-झपटी में भाजपा नेता उनकी धर्मपत्नी चोटिल हुए है। वहीं, पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अजय ऋषि ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे।

रास्ते में मोटरसाइकिल सवार लुटेरा ने पीछे से आकर उनकी पत्नी से पर्स छीन फरार हो गए। पर्स में लगभग ₹50000 थे।उन्होंने बताया कि उनकी जान पहचान के रास्ते में जा रहे लोगों ने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार निकाल लिए। हथियार देख दोनों लोग वापस उनके पास आए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें और उनकी पत्नी को चोटे लगी है। बता दें कि बटाला में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर देखने को मिलती है। लेकिन बटाला पुलिस की तरफ से अधिकतर मामलों में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा रहा है।
बता दे की करीब 10 दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय ऋषि ने विधानसभा चुनाव 2027 में बटाला से भाजपा हाई कमान से उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग थी। लोगों के मन मे यह बात चल रही है कहीं इस घटना को अंजाम देने को वजह बीजेपी लीडर को डराना तो नहीं ?
