कहा : अमेरिका के ट्रांस्पोर्ट विभाग ने पिक एंड ड्रोप सर्विस कंपनी को दी मंजूरी
बटाला (आदर्श तुली/सुमित नारंग/चेतन शर्मा/सुनील युम्मन/अनमोल शर्मा)
प्रसिद्ध कारोबारी और समाज सेवक अतुल महाजन यूएसए द्वारा विदेश की धरती पर पंजाब और पंजाबियों का नाम अपनी मेहनत और बुलंद इरादों के साथ रोशन किया जा रहा है। इस बार अतुल महाजन द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने और नामी कंपनी उबर को टक्कर देने हेतु अपनी पिक एंड ड्रोप कंपनी की शुरूआत की जा रही है।

इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए अतुल महाजन यूएसए ने कहा कि उनके द्वारा दुनिया भर के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से वल्र्ड वाइड कंपनी उबर को टक्कर देने हेतु पिक एंड ड्रोप कंपनी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इसकी टैस्टिंग भी चल रही थी और अब अमेरिका सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा उनको पूर्ण तौर पर मंजूरी देने से अब पिक एंड ड्रोप की सेवाएं आने वाले दिनों में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस कंपनी में जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं उबर के मुकाबले कम दामों पर प्रदान की जाएंगी, वहीं साथ ही लोगों की सभी जरुरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अभी इस कंपनी की शुरूआत पहले आस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएसए, यूरोप, यूके में की जाएगी और इसके बाद दुनिया भर के देशों में इसको आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम द्वारा इस कंपनी को बहुत ही मेहनत से खड़ा किया जा रहा है और हम सभी की मेहनत के चलते एक दिन दुनिया भर में इस कंपनी का नाम बाकी कंपनियों से ऊपर होगा। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के साफटवेयर विशेषज्ञों से बनाए जा रहे हैं तांकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और लोगों के प्यार के चलते उनकी यह कंपनी दुनिया भर में नाम कमाएगी। उन्होंने कहा कि जब से वह अमेरिका आए हैं तो उनको एक ही सपना था कि वह पूरी दुनिया में बटाला और पंजाब का नाम रोशन करें और आज अपने इस मक सद में वह सफल हुए हैं। अतुल महाजन ने कहा कि पिक एंड ड्रोप अमेरिकन बेस कंपनी है जिसका नैटवर्क पूरी दुनिया में होगा। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरूआत है, आने वाले दिनों में और भी बहुत से नए प्रोजैक्ट शुरू किए जाएंगे।
