International National Punjab

कल सचखंड नानक धाम बटाला में 38 वें गुरु गद्दी दिवस समागम धूमधाम से मनेगा, मुख्यमंत्री पंजाब मान दरबार में होंगे नतमस्तक ,देश विदेशों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, महाराज संत त्रिलोचन दास का लेंगे आशीर्वाद

टारगेट पोस्ट (चेतन शर्मा)

सचखंड नानक धाम बटाला में कल यानि वीरवार को 38 वां गुरु गद्दी दिवस समागम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। देश विदेशों से भी संगतें इस पावन दिवस में पहुंच कर हजूर महाराज त्रिलोचन दास का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

गुरु गद्दी दिवस के लिए श्रद्धालुओं की तरफ से दरबार को फूलमालाओं सहित अन्य सामग्री के साथ सजावट की जा रही है। वहीं, सचखंड नानक धाम के अनुयाई एडवोकेट परमजीत तलवाड़ ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान भी गुरु गद्दी दिवस समागम में पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *