Wed. May 20th, 2026

बटाला निगम चुनाव में कई भाजपा उम्मीदवारों ने खाली दस्तावेज एवं बिना हस्ताक्षर जमा करवाए थे नामांकन, रद्द हुए, भाजपा हाईकमान जांच कर मीडिया के सामने लाए सच्चाई— विधायक कलसी

बटाला भाजपा निगम ऑब्जर्वर अविनाश खन्ना– बोले- विधायक को कैसे पता कागज अधूरे हैं, भाजपाइयों ने एक ही जगह पर सभी फाइलें की तैयार, हाई कोर्ट में जा रहे हैं वहां दे जवाब

बटाला (चेतन शर्मा चरणदीप बेदी)

बटाला निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के रद्द हुए नामांकन को लेकर बटाला से आप विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने बटाला भाजपाईयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई भाजपा उम्मीदवारों की तरफ से खाली दस्तावेज एवं बिना हस्ताक्षर जमा करवाए गए है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पड़ताल दौरान ही दस्तावेज अधूरे होने के कारण नामांकन रद्द किए हैं। विधायक कलसी ने कहा कि भाजपा नेता तरूण चुघ बटाला आकर भाजपा उम्मीदवारों की तरफ से जमा करवाई गई फाइलस चेक करवाए ताकि उन्हें भी सच्चाई पता चले और मीडिया के सामने बटाला भाजपा लीडरशिप की तरफ से अधूरे दस्तावेज जमा करवाने की सच्चाई सामने लाए।  ना कि हमारी सरकार पर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाटला निगम चुनाव में आजाद उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

वहीं भाजपा की तरफ से बटाला निगम चुनाव के ऑब्जर्वर अविनाश राय खन्ना ने बातचीत दौरान कहा की सभी भाजपा उम्मीदवारों ने एक जगह पर ही फाइलें भरी थी। खन्ना ने कहा कि विधायक को कैसे पता की फाइलें खाली जमा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानयोग हाईकोर्ट में जा रहे है। विधायक हाई कोर्ट में जवाब दें। बता दें कि करीब 20 भाजपा उम्मीदवारों के नामकरण रद्द किए गए थे। बिते दिन वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ , अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला फुंका प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *