टारगेट पोस्ट, मेलबर्न।
ऑस्ट्रेलिया में जुलाई माह की शुरुआत नमो नमो के साथ होगी। जी हां, आप बिल्कुल ठीक सुन रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र दामोदरदास मोदी लगभग 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस बार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एवं मेलबर्न में अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिडनी/ मेलबर्न के कम्युनिटी लीडर्स/ संगठनों के साथ संपर्क बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में शमूलियत के लिए 31 मई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया की धार्मिक सामाजिक संस्थाएं अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया में आने की खबर से भारतीय लोगों में काफी उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है।
