Blog National Punjab

वंदे भारत गाड़ी अमृतसर से कटरा मां के दरबार पहली बार बटाला होकर 16 जून को जाएगी , सुरेश गोयल का सफल हुआ संघर्ष 

बटाला ( आदर्श तुली /सुमित नारंग /चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन/ अनमोल शर्मा)

लंबे इंतजार के बाद माता वैष्णों देवी के दर्शनों को जाने के लिए अमृतसर से कटरा तक वंदे भारत गाड़ी 16 जून 2026 को अमृतसर से शुरू की जा रही हैं।

इस संबंध में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश कुमार गोयल ने बताया कि अमृतसर से पठानकोट के बीच रहने वाले लोग माता वैष्णों देवी के दर्शनों को जाने के लिए बढ़िया गाड़ी की मांग कर रहे थे जिसको पूरा करवाने के लिए मुझे लंबा संघर्ष करना पड़ा।

गोयल ने बताया कि उनके संघर्ष का परिणाम सामने आया है और रेलवे द्वारा जारी आदेश संख्या टी टी आर ऐ 128 तारीख 11 जून 2026 के अनुसार यह गाड़ी 26405/26406 वंदे भारत अमृतसर से 16 जून 2026 को शाम 4.40 बजे अमृतसर से कटरा के लिए रवाना होगी और रास्ते मे बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू में रुकते हुए रात्रि 9.45 बजे कटरा पहुंचेगी। उन्होंने आगे बताया कि यह गाड़ी शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

गोयल ने आगे बताया कि यही गाड़ी अगले सुबह 6.40 बजे चलकर दोपहर 11.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने आगे बताया कि इस गाड़ी के चलने से सीमावर्ती लोगों, व्यपारियो और तीर्थ यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि यह गाड़ी पहले अमृतसर से चलकर जालंधर होकर कटरा जाती थी लेकिन मेरे लंबे संघर्ष के बाद रेलवे विभाग ने 23 मार्च 2026 को यह गाड़ी बटाला-पठानकोट मार्ग से चलने के आदेश जारी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *