Sat. Jun 13th, 2026

बटाला (आदर्श तुली/ सुमित नारंग/ चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन/ अनमोल शर्मा)

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंप्रूवमैंट ट्रस्ट बटाला के पूर्व चेयरमैन ऐडवोकेट सुरेश भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अमृतसर से कटरा जाने के लिए वाया बटाला वंदे भारत रेलगाड़ी 16 जून मंगलवार से शुरू हो रही है। माता वैष्णों देवी के दर्शनों के जाने के 26405/26406 वंदे भारत गाड़ी 16 जून 26 को अमृतसर से शाम 4.40 पर चलेगी। यह गाड़ी बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू रुकते हुए रात्रि 9.45 पर कटरा पहुँचेगी। वापसी पर अगले दिन कटरा से सुबह 6.40 बजे चल कर 11.40 पर अमृतसर पहुँचेगी।

सुरेश भाटिया ने कहा कि बटाला से बहुत बड़ी गिनती में लोग वैष्णों माता के दर्शनों के लिए जाते है और अब वंदे भारत गाड़ी बटाला से होते हुए जाने से उनको बहुत सहूलियत मिलेगी। सुरेश भाटिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया और बटाला निवासियों को बधाई दी।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह भल्ला, रमेश अग्रवाल, पार्षद सुनील चाचोवालिया,पूर्व पार्षद राकेश भट्टी, प्रदीप चौधरी, नरिंदर त्रिपाठी, वरुण अग्रवाल, मुनीश गोयल, सोनू महाजन, सुमन, अनिल शर्मा, नरिंदर महाजन, जतिंदर हांडा, सोनू घई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *