श्री आर्य को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से पूरे भारत के एससी समाज में खुशी और गर्व : मनजिंदर सिंह पाली
अमृतसर (अमर बीर माहल )
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लाल सिंह आर्य जी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह पाली ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर सम्मानित किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मनजिंदर सिंह पाली ने कहा कि श्री लाल सिंह आर्य जी को भाजपा द्वारा इतनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपना पूरे भारत के अनुसूचित जाति समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण से देशभर में एससी समाज को नई मजबूती और राजनीतिक दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि श्री आर्य जी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एससी भाईचारे के लिए सम्मान की बात है। उनके मार्गदर्शन से समाज और संगठन के बीच समन्वय और मजबूत होगा तथा देशभर में कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा होगा।
मनजिंदर सिंह पाली ने कहा कि पंजाब का एससी उन्होंने विश्वास जताया कि एससी समाज की एकजुटता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से पंजाब में भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में एससी समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि पिता तुल्य बड़े भाईसाहब श्री लाल सिंह आर्य जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने श्री आर्य जी के सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद इसी प्रकार सदैव मिलता रहे तथा उनके नेतृत्व में संगठन और समाज निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।
