Blog International

न्यूजीलैंड मे हरियाली तीज की धूम , पारंपरिक पहरावे में युवतियों ने बखेरा जलवा

टारगेट पोस्ट, नरेश भनोट।

अपनी मातृभूमि से हजारों किलोमीटर दूर बैठे प्रवासी भारतीय परिवारों की ओर से न्यूजीलैंड के अंतर्गत पड़ते क्राइस्ट चर्च के टेंपपलटन कम्युनिटी केंद्र में हरियाली तीज का त्यौहार धाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए और पंजाबी विरसा से जुड़े लोकगीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शालिनी गुप्ता, सुशीला, मित्ताशी बंसल और अमित द्वारा आयोजित किया गया फैशन शो था जिसमें रिचा, सीमा, शिवेता , पोशिका, राधिका ,प्रियंका, सुपरीत, रितु ,दीपाली सिल्की ,सुरभि ,हरलीन, सोनिया, मीतांशी, शालिनी, सुशीला इत्यादि युवतियों ने पंजाबी पहनावे में सजधज कर हरियाली तीज से जुड़े लोकगीतों पर अपनी कार्य कुशलता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बच्चों को आकर्षित करने के लिए खाने-पीने के साथ-साथ कई प्रकार के स्टाल भी लगाए गए थे ।

फेस पेंटिंग के स्टॉल पर जैन अल्फा का काफी रश देखने को मिला आयोजकों की ओर से हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *