टारगेट पोस्ट, न्यूजीलैंड, नरेश भनोट।
न्यूजीलैंड में लगभग 67 स्थानो पर विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों का सामान बेचने वाली नायल लिमिंग कंपनी की ओर से ऑकलैंड में वार्षिक गाला अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कंपनियों के सीईओ, सेल्स मैनेजर, स्टोर इंचार्ज और बढ़िया सेल्स कर्मचारीयों सहित 500 के करीब सीनियर अधिकारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्राइस्ट चर्च के नॉर्थ लिंक नायल लीमिंग मे थर्ड इंचार्ज (3 आई .सी) के तौर पर काम करने वाले भारतीय मूल के बटाला शहर निवासी साहिल सरीन रहे जिन्होंने कंपनी में बढ़िया सेवाएं देने वाले 53 प्रतिभागियों को पिछlड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया मंच से नाम पुकारने पर जैसे ही कंपनी के सीईओ जेसन बेल और जनरल मैनेजर ग्रेग ने अपने कर कमलो द्वारा साहिल सरीन को प्रथम पुरस्कार दिया तो हाल तालियो से गूंज उठा दोनों पदाधिकारीयो की ओर से साहिल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई और आशा जताई गई कि वह निकट भविष्य में भी कंपनी को बढ़िया सेवाएं देते हुए ।

इसी स्थान पर काबिज रहेंगे रिंगटन स्थित नाइल लिमग मैं ही कार्य करने वाले साहिल सरीन के छोटे भाई सादिल ने भी टॉप 10 में जगह बनाते हुए छठा स्थान हासिल किया अपनी मातृभूमि से हजारों किलोमीटर दूर बैठे दोनों बेटों की इस उपलब्धि पर पिता किशोर कुमार सरीन और पारिवारिक सदस्यों को रिश्तेदारों और जानकारो की ओर से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है टारगेट पोस्ट से एक विशेष बातचीत के दौरान साहिल ने बताया कि वह इस पुरस्कार के अंतर्गत अगले वर्ष अमेरिका मैं कंपनी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में धर्मपत्नी रिचा और दोनों बेटियां सायरा और जीवा सहित भाग लेंगे।
