Blog National Punjab Religious

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के प्रदेश सचिव नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रभाकर ने किया सम्मान 

संगठन की हर जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा — प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा

बटाला/ पठानकोट ( आदर्श तुली/ सुमित नारंग/ चेतन शर्मा/ सुनील युम्मन /अनमोल शर्मा)

भारत के साथ-साथ पंजाब में भी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास आंदोलन के साथ लोग जुड़ रहे हैं। पंजाब में भी दिन प्रतिदिन संगठन का विस्तार हो रहा है। शनिवार देर शाम को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पंजाब अध्यक्ष विजय प्रभाकर के नेतृत्व में पठानकोट के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया।

विजय प्रभाकर ने कहा कि पंजाब के लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास आंदोलन के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब में एक भव्य एवं विशाल  करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुकेश शर्मा पठानकोट में लंबे समय से सनातन के लिए सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें आज बटाला कार्यालय में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रभाकर की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे। यहां पर भारद्वाज, मनु शर्मा, चेतन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *