भगवान राम को आदर्श मानने वाली पार्टी भाजपा की बटाला में कारगुजारी सुस्त, भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस पार्टी के नेतागण हिंदू संगठनों के साथ चट्टान की तरह खड़े !
टारगेट पोस्ट बटाला।
पूरे भारत के साथ-साथ विश्व में भी दशहरा का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बटाला में दशहरा पर्व मनाने और प्रशासन की तरफ से हिंदू संगठनों की तरफ से आयोजित की गई जगह पर परमिशन न देने को लेकर हिंदू संगठन और प्रशासन के बीच माहौल तनावपूर्वक बनता हुआ नजर आ रहा है। हिंदू संगठनों की तरफ से प्रशासन के खिलाफ दबाव के अंतर्गत परमिशन न देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा का एवं कई अन्य बातों का हवाला दिया जा रहा है।

वहीं, श्री अचलेश्वर धाम के मुख्य ट्रस्टी पवन कुमार पम्मा ने टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि बटाला में दशहरा पर्व मनाने के लिए हिंदू संगठनों को इस तरह का संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिंदू संगठन आरडी खोसला के विपरीत स्थिति विशाल ग्राउंड में ही दशहरे का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से अरमान रिसोर्ट के पास करीब 18 एकड़ जमीन पर दशहरा पर्व मनाने के लिए प्रशासन को दोबारा से परमिशन के लिए एप्लीकेशन दी जा रही है।

बाक्स—बटाला में भाजपा सुस्त/ कांग्रेस चुस्त
बटाला का दशहरा पर्व मनाने के लिए प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर सुर्ख़ियों में है ।वहीं पर
हैरानी वाली बात यह देखने को मिल रही है कि, भगवान राम का नाम को अपना आदर्श मानने वाली भाजपा पार्टी बटाला में सुस्त नजर आ रही है। वहीं, भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेस पार्टी के नेतागण बटाला के हिंदू संगठनों के साथ बटाला में दशहरा पर्व मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
