Blog International Religious

विवेकानंद सोसाइटी आफ ऑस्ट्रेलिया कल मनाएगी विवेकानंद जयंती, यूथ ऑफ़ द ईयर अवार्ड के विजेता का होगा चयन, कार्यक्रम में पहुंचेंगे विभिन्न राजनीतिक एवं गणमान्य लोग 

आजाद शर्मा , मेलबर्न।

कल का दिन मेलबर्न में रहते भारतीयों के लिए बड़ा ही खास रहने वाला है। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी विवेकानंद सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष योगेश भट्ट एवं उनकी टीम की तरफ से भारतीयों का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध करने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के 164 वें जन्मदिन की उपलक्ष्य पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है।

टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान विवेकानंद सोसाइटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने बताया कि उनकी सोसायटी का मुख्य लक्ष्य ही युवाओं को भारत की संस्कृति के प्रति अवगत करवाना है एवं युग पुरुष से जाने जाते स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़कर युवा शक्ति को मजबूत बनाना है।

उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी की तरफ से हर साल कार्यक्रम करवाया जाता है। कार्यक्रम  में मल्टीकल्चरल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। यूथ ऑफ़ द ईयर अवार्ड का भी चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कल दिन शनिवार शाम 5:00 बजे RENAISSANCE THEATRE, KEW HIGH SCHOOL में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेतागण एवं संस्थाओं के गण मान्य लोग पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *