Mon. Feb 2nd, 2026

टारगेट पोस्ट, मेलबर्न।

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी — देवताओं की किसी भी तरह की बेअदबी न हो, ऐसा एक लक्ष्य लेकर एक समाजसेवी संस्था IIM(इंटरनेशनल आइडियल मोक्ष) का गठन हुआ है। जानकारी देते हुए आईआईएम संस्था के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र चड्ढा ने टारगेट पोस्ट के साथ विशेष बातचीत दौरान बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग राज्यों सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ सहित लोगों के संस्था की टीम संपर्क बनाएगीं।

उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में उनके इष्टदेवों एवं भगवान की मूर्तियों एवं तस्वीरें होती है। कई बार कुछ लोग अपने नए घरों में शिफ्टिंग एवं घर में एक ही भगवान की मूर्ति एवं तस्वीरें अधिक होने के चलते उनको बदलने की सोचते हैं लेकिन उन्हें  कोई विकल्प नजर नहीं आता।

उन्होंने बताया कि कई बार देखने में आया है कि भगवान की पूजा-अर्चना न होने एवं दयनीय हालत में होने के कारण भी आदमी जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं भक्क को  भगवान की तस्वीरें , मूर्तियों एवं भगवान की प्रार्थना से जुड़े हुए धार्मिक पुस्तकों को विधि पूर्वक उन तक पहुंचान के लिए उनकी संस्था हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के साथ लोगों द्वारा संपर्क कर भगवान की मूर्ति एवं तस्वीरें एवं पुस्तकें दी जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed