Blog International Religious

मेलबर्न में श्री दुर्गा टेंपल एवं ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया,इस्पेक चैप्टर ऑस्ट्रेलिया ने धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती, करवाए 108 हवन यज्ञ

टारगेट पोस्ट , मेलबर्न।

श्री दुर्गा टेंपल एवं ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया एवं इस्पेक (चैप्टर ऑस्ट्रेलिया ) ने बड़ी ही धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर 108 हवन यज्ञ एवं भगवान परशुराम की जीवनी पर एक नाटकीय कार्यक्रम करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय दूतावास से कांउसल कॉमर्स एंड एजुकेशन अधिकारी हेमंत कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंचे।

मंच का संचालन डॉ रितेश चुग ने किया। मुख्य अतिथि हेमंत कुमार पांडे एवं वरिष्ठ समाजसेविका प्रेम हंस एवं वैदिक ग्लोबल के डायरेक्टर राकेश राय ज्यादा भगवान परशुराम के जीवनी के बारे में बताया एवं श्री दुर्गा टेंपल के अध्यक्ष कुलवंत राय जोशी, मैनेजमेंट, ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष चंद्र शर्मा को इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

जानकारी देते हुए श्री दुर्गा टेंपल के अध्यक्ष कुलवंत राय जोशी एवं ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष चंद्र शर्मा ने बताया कि 6 वीं बार भगवान परशुराम जयंती का पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया है। उन्होंने बताया कि 108 हवन यज्ञों में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व की मंगल कामना की प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम जी की जीवनी के बारे में एक नाटक भी करवाया गया। जिसमें हमारे बच्चों को भगवान परशुराम की महिमा के बारे में पता चल सके।

उन्होंने बताया कि श्री दुर्गा टेंपल ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया एवं इस्पेक का मुख्य लक्ष्य ही लोगों को भारत की संस्कृति एवं सनातन धर्म से जोड़ना है। वहीं मंदिर कमेटी की तरफ से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यंजनों के लंगर का प्रबंध किया गया।

यहां पर ऋषि प्रभाकर, राजन शर्मा, पंडित सिकंदर शर्मा, पंडित प्रवीण गोसाई, आज़ाद शर्मा, रवि शर्मा, केतन राजपाल दविंदर शर्मा, सौरव शर्मा, अंशुमन, अभ्यम, केशव शर्मा रोहित कुमार , राजेंद्र नैन, गोपाल कृष्ण कालिया , श्याम लाल शर्मा, जेसन शर्मा, अविचल
मनीशा शर्मा, ऐशदीप, आशना शर्मा, रितू सेठी , ठाकुर , जेसिका शर्मा, भव्या शर्मा,छवि , दलजीत सिंह संधू, इंदरप्रीत सिंह बराड़, हरप्रीत सिंह, आशीष भारद्वाज , प्रियंका, सुमंत शर्मा , कैप्टन सुभाष चौहान , चित्रा चौहान व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *