Sun. Apr 26th, 2026

गुरदासपुर बटाला (आदर्श तुली/ सुमित नारंग/चेतन शर्मा/सुनील युम्मन/अनमोल शर्मा)

पंजाब की आम आदमी पार्टी की लीडरशिप ने कुछ समय पहले गुरदासपुर में हुए एक विशाल मसीह भाईचारे सम्मेलन में मसीही  चौंक बनाने के वादे किए थे। बटाला के बाद अब धारीवाल में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जगरूप सिंह सेखवां ने पहलकदमी करते हुए धारीवाल में मसीही भाईचारे के चेयरमैन जितेंद्र मसीह गौरव सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मसीही चौंक का नींव पत्थर रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेखवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से धारीवाल में खूबसूरत मसीही चौंक बनाया जाएगा। वहीं, चेयरमैन जितेंद्र मसीह गौरव ने कहा कि पंजाब में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार के कार्य प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *